राजस्थान कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल: तीन सह प्रभारियों की जगह चार नए नेताओं को जिम्मेदारी
पंचायत चुनावों के बीच कांग्रेस ने राजस्थान के संगठन में बदलाव किया है. नई व्यवस्था में विश्व विजय सिंह, पलक वर्मा, मनोज बागड़ी और पोरलक खारते को प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया है.
