छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश: 28-29 अक्टूबर को कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के मजबूत होने से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. रायपुर में 25 अक्टूबर को मौसम साफ रहने और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
