छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी: ₹3,100 प्रति क्विंटल रेट, 160 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य
राज्य में धान खरीदी 31 जनवरी 2027 तक चलेगी. पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान लिया जाएगा और खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पंजीयन, टोकन, बायोमेट्रिक सत्यापन तथा नमी मानकों का पालन जरूरी होगा.
