दिल्ली की हवा लगातार तीसरे दिन खराब: शुक्रवार को AQI 230 रहा, शनिवार सुबह मामूली सुधार दर्ज
दिल्ली में शुक्रवार को 24 घंटे का औसत AQI 230 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है. शनिवार सुबह AQI 185 पर पहुंचने से हवा ‘मध्यम’ श्रेणी में आई, लेकिन कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर अब भी ऊंचा बना हुआ है.
