रायपुर में मां की हत्या का खुलासा: तीन साल पुराने मर्ग की जांच के बाद बेटा गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, 5 जुलाई 2023 को पारिवारिक विवाद के दौरान महिला की हत्या की गई और इसे सामान्य मौत बताकर छिपाने की कोशिश हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, गवाहों के बयान और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर मामले की दोबारा जांच की गई.
