कर्नाटक में मनरेगा घोटाले पर सजा: दो दोषियों को तीन साल और एक साल की जेल
यादगीर की अदालत ने हेमनूर ग्राम पंचायत में ₹13.57 लाख की मनरेगा निधि के कथित दुरुपयोग मामले में दो आरोपियों को दोषी ठहराया. मामले में काम कराए बिना भुगतान और अनिवार्य रिकॉर्ड नहीं रखने के आरोप थे.
