छत्तीसगढ़ के चार जिलों में बारिश का अलर्ट: 40 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार 16 अक्टूबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. अगले दो दिनों में भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं.
