सांसद संतोष पांडेय ने मांगी दो स्पेशल ट्रेनें: दुर्ग-हरिद्वार और गोंदिया-कटरा रूट पर त्योहारों में संचालन का प्रस्ताव
राजनांदगांव सांसद ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर नवरात्र, दीपावली, छठ और क्रिसमस के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का आग्रह किया है.
