गुजरात में क्लर्क भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी: 717 पदों के लिए 1.16 लाख उम्मीदवार, तीन शहरों में 400 केंद्र
सूरत महानगरपालिका की तृतीय श्रेणी क्लर्क भर्ती परीक्षा 11 अक्टूबर को होगी. परीक्षा में गुजरात समेत आठ राज्यों के उम्मीदवार शामिल होंगे और सूरत में करीब 80 हजार अभ्यर्थियों के लिए 250 केंद्र बनाए गए हैं.
