सुकमा में विस्फोटक नष्ट करते समय ब्लास्ट: CRPF के चार जवान घायल, दो की हालत गंभीर बताई गई
एलार्मडगु कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास खराब और बचे हुए विस्फोटकों को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी. हादसे में घायल जवानों को उपचार के लिए भद्राचलम भेजे जाने की जानकारी है.
