महानदी घाटों पर अवैध रेत खनन फिर शुरू: ग्रामीणों ने प्रशासन से छापेमारी और डंप जब्ती की मांग की
बारिश थमने के बाद पारागांव, लखना और कोलियारी घाटों पर दिन-रात रेत निकाले जाने का आरोप है. ग्रामीणों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही से नदी और सड़कों को नुकसान हो रहा है.
