छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 24 पेंशन याचिकाएं खारिज कीं: जनपद पंचायत कर्मचारियों के लिए सेवा नियमों में पेंशन का प्रावधान नहीं
हाईकोर्ट ने कहा कि पंचायत राज अधिनियम की धारा 131 से ऐसा नया पेंशन अधिकार नहीं बनता, जो सेवा नियमों या किसी वैधानिक योजना में पहले से मौजूद न हो. फैसला खास तौर पर जनपद पंचायत कर्मचारियों के मामले तक सीमित है.
