अरपा नदी प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त: 70 नालों के लिए छह STP की कनेक्टिविटी पर मांगा जवाब
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शासन से विस्तृत कार्ययोजना और नया शपथपत्र दाखिल करने को कहा है. अदालत ने पूछा कि बिलासपुर के 70 नालों का सीवरेज वास्तव में उपलब्ध और निर्माणाधीन छह STP तक पहुंच रहा है या नहीं.
