उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य में रात की आवाजाही बंद: शाम 7 से सुबह 6 बजे तक सभी वाहनों पर रोक, आपातकाल को छूट
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद अभ्यारण्य से गुजरने वाले करीब 30 किलोमीटर लंबे हाईवे हिस्से पर इंदागांव और तौरेंगा बैरियर से वाहनों को रोका जाएगा. रात में रायपुर-देवभोग मार्ग पर चलने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्ता अपनाना होगा.
