दिल्ली की छत बनी शहरी जंगल: 500 से ज्यादा पौधों पर 100 पक्षी और 25 से अधिक तितलियां
वन्यजीव फोटोग्राफर अमन शर्मा ने कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान अपनी खाली छत को ऐसे हरित स्थान में बदला, जहां पक्षियों और तितलियों के लिए भोजन, फूल और आश्रय उपलब्ध हैं. उनका सुझाव है कि बालकनी या खिड़की से भी इसकी शुरुआत की जा सकती है.
