छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आबकारी अफसरों को नोटिस दिया: नौ महीने तक आदेश नहीं मानने पर तीन सप्ताह में जवाब मांगा
जांजगीर-चांपा के आबकारी विभाग में प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार शर्मा की पदोन्नति से जुड़े मामले में हाई कोर्ट के आदेश का पालन नहीं होने पर कमिश्नर पीएस एल्मा और अपर आयुक्त पीएल साहू से जवाब मांगा गया है.
