विधान सौधा में उर्दू महोत्सव पर विवाद: कर्नाटक सरकार ने विरोध के बाद स्थल बदलने के संकेत दिए
कर्नाटक सरकार 9 नवंबर को विधान सौधा की सीढ़ियों पर उर्दू हब्बा आयोजित करने की योजना बना रही थी. भाजपा और कन्नड़ समर्थक संगठन के विरोध के बाद मंत्री यूटी खादर ने कहा कि सरकार सभी पक्षों की राय लेकर आयोजन और स्थल पर पुनर्विचार करेगी.
