छत्तीसगढ़ के 17 अस्पतालों में जांच: आयुष्मान क्लेम में गड़बड़ी की शिकायतों पर 52 अफसरों की टीमें पहुंचीं
स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों के अस्पतालों में भर्ती मरीजों, इलाज की फाइलों और आयुष्मान योजना से जुड़े दस्तावेजों की जांच की. दो अस्पतालों पर कार्रवाई की जानकारी दी गई है, जबकि जांच अभी जारी है.
