छत्तीसगढ़ में मदरसा शिक्षा के आधुनिकीकरण की तैयारी: उत्तराखंड मॉडल पर धार्मिक तालीम के साथ कंप्यूटर और विज्ञान पढ़ाने का प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि राज्य सरकार के सामने उत्तराखंड की तर्ज पर आधुनिक मदरसा शिक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग रखी जाएगी. प्रस्ताव में पारंपरिक शिक्षा के साथ अंग्रेजी, गणित, तकनीकी ज्ञान और रोजगारपरक कौशल शामिल हैं.
