बेमेतरा की डेयरी में 3 टन खाद्य सामग्री नष्ट: 2,000 किलो खोवा, 900 किलो पनीर और मिठाइयां गड्ढे में दबाईं
बेरला के लिमाही चौक स्थित उत्सव डेयरी में खाद्य सुरक्षा विभाग और रायपुर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई की. संदिग्ध सामग्री के सैंपल लैब भेजे गए हैं; रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.
