रोहिणी जेल में विचाराधीन कैदी की हत्या: धारदार हथियार से हमला, अस्पताल ले जाने पर भी नहीं बची जान
दिल्ली की रोहिणी जेल में सोमवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी पर धारदार हथियार से हमला किया गया. गंभीर चोटों के बाद अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई. पुलिस हमलावर कैदियों की पहचान और घटना के कारणों की जांच कर रही है.
