भिलाई लोहा चोरी मामले में फैक्ट्री निदेशक गिरफ्तार: पुलिस ने रसमड़ा की कंपनी के MD और डायरेक्टर को न्यायिक रिमांड पर भेजा
दुर्ग पुलिस की जांच अब चोरी का स्क्रैप खरीदने और इस्तेमाल करने वालों तक पहुंचने का दावा है. रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड के दो अधिकारियों की गिरफ्तारी 18 सितंबर को की गई. विधायक रिकेश सेन ने मामले में व्यापक जांच और CBI जांच की मांग उठाई है.
