सूरत में Zepto के गोदाम पर कार्रवाई: 60 लीटर एक्सपायर्ड छाछ और बासी ब्रेड मिलने पर ₹25,000 जुर्माना
सूरत महानगरपालिका के स्वास्थ्य और खाद्य विभाग ने गोराट की जालाराम सोसाइटी स्थित Zepto के सप्लाई गोदाम में जांच की. अधिकारियों के मुताबिक, बिक्री के लिए रखी गई एक्सपायर्ड छाछ और खराब ब्रेड जब्त कर नष्ट की गई.
