धमतरी में दो युवकों पर भालुओं का हमला: एक युवक भागकर बचा, दूसरे को चार भालुओं ने घायल किया
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज के तुमडीबहार इलाके में हुई घटना के बाद घायल युवक का नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया. जंगल क्षेत्र में ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की गई है.
