रायपुर में 40 मकानों पर निगम की कार्रवाई: लेआउट से बाहर निर्माण का आरोप, कांग्रेस ने नियमितीकरण की मांग उठाई
भाठागांव की रावतपुरा कॉलोनी फेस-2 में नगर निगम ने जोन-6 की टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की. निगम का कहना है कि संबंधित बिल्डरों और मकान मालिकों को पहले नोटिस दिए गए थे, जबकि कांग्रेस ने जमीन की रजिस्ट्री और सरकारी शुल्क जमा होने के बाद मकानों को अवैध बताए जाने पर सवाल उठाए हैं.
