झीरम घाटी मामले में 10 दोषी: जगदलपुर NIA कोर्ट 16 सितंबर को सजा सुनाएगी, कई सवाल बाकी
25 मई 2013 के माओवादी हमले में कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं समेत 29 लोगों की मौत हुई थी. 13 साल चली सुनवाई के बाद 10 आरोपियों को दोषी ठहराया गया है, लेकिन हमले की कथित बड़ी साजिश, सुरक्षा चूक और फरार आरोपियों को लेकर सवाल अब भी बने हुए हैं.
