बेंगलुरु में बाल श्रम के खिलाफ बड़ा अभियान: 529 बच्चों को छुड़ाया, 6,076 ठिकानों पर हुई जांच
कर्नाटक की राजधानी में पुलिस और श्रम विभाग की संयुक्त टीमों ने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक क्षेत्रों और अन्य स्थानों पर औचक निरीक्षण किए. बच्चों से कथित तौर पर काम कराने वाले नियोक्ताओं के खिलाफ 105 मामले दर्ज किए गए हैं.
