पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो फ्लाइट लौटी: लैंडिंग गियर अंदर नहीं गया, 192 यात्री और क्रू सुरक्षित
उड़ान भरने के कुछ देर बाद पायलट ने ATC को तकनीकी समस्या की जानकारी दी. पुणे एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित होने के बाद विमान को सुरक्षित उतारा गया और यात्रियों के लिए दूसरे विमान की व्यवस्था की जा रही थी.
