बिलासपुर में 24 पीओपी प्रतिमाएं जब्त: दो दुकानों पर कार्रवाई के बाद मूर्तिकारों को अंतिम चेतावनी
नगर निगम और पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने मुंगेली नाका और बृहस्पति बाजार में निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी गणेश प्रतिमाएं बरामद कीं. आगामी विश्वकर्मा और दुर्गा पूजा के लिए मिट्टी की प्रतिमाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं.
