गरियाबंद में अधूरे पुल पर बच्चों की आवाजाही: NHRC ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव से दो हफ्ते में रिपोर्ट मांगी
मैनपुर ब्लॉक के खामभाठा में 30 से ज्यादा बच्चों के रोजाना अधूरे पुल और पैरी नदी के रास्ते स्कूल जाने की बात सामने आई है. करीब 5.66 करोड़ रुपये की पुल परियोजना अब भी पूरी नहीं हुई है.
