भोपाल में मेडिकल इंटर्न्स का प्रदर्शन, ₹30,000 स्टाइपेंड की मांग पर सड़क जाम
मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स मौजूदा ₹14,337 मासिक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान हमीदिया अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुईं और सोमवार की पुलिस कार्रवाई की जांच के आदेश दिए गए हैं.
