नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक मेट्रो मंजूर: 8.449 किलोमीटर कॉरिडोर में बनेंगे पांच एलिवेटेड स्टेशन
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक्वा लाइन के इस विस्तार को मंजूरी दी है. करीब ₹2,390 करोड़ की परियोजना से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच आवागमन बेहतर होने की उम्मीद है.
