बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम: 13 नवंबर को लो प्रेशर बनने की संभावना, तमिलनाडु पर असर अभी अनिश्चित
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इसके बाद 24 घंटे में इसके ‘वेल-मार्क्ड’ लो प्रेशर में बदलने की संभावना है, लेकिन तमिलनाडु पर इसके प्रभाव और आगे की दिशा को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है.
