बिलासपुर में सहायक संचालक की पदस्थापना पर सवाल: एलबी व्याख्याता पर नियमित एलएलबी और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर आरोप
बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहायक संचालक योजना के पद पर पदस्थ बसंत प्रताप सिंह की नियुक्ति, सेवा के दौरान नियमित एलएलबी की पढ़ाई और अनुकंपा नियुक्ति मामलों में भूमिका की जांच की मांग उठी है. सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है.
