मध्य प्रदेश में रातें ठंडी: 14 शहरों में पारा 14 डिग्री से नीचे, 10 नवंबर से मौसम बदलेगा
भोपाल, इंदौर और कई अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के मुताबिक 10 नवंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके बाद उत्तरी हवाओं से ठंड बढ़ने की संभावना है.
