एमपी के 99 हजार शिक्षकों को पुरानी पेंशन की राह: हाईकोर्ट ने 2018 के संविलियन को नई नियुक्ति मानने की दलील खारिज की
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर पीठ ने 1998 से 2005 के बीच नियुक्त शिक्षकों की पिछली सेवा को पेंशन लाभों के लिए मान्यता देने का निर्देश दिया है. आदेश से NPS में शामिल किए गए करीब 99 हजार शिक्षकों को राहत मिलने की संभावना है.
