चेन्नई में प्रदर्शनकारी नर्सों की गिरफ्तारी: बातचीत के बुलावे के बाद नेताओं को हिरासत में लेने का आरोप
तमिलनाडु इंटरमीडिएट हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में जुटे नर्सिंग कर्मी वेतन, स्थायी नियुक्ति और लंबित प्रोत्साहन राशि की मांग कर रहे हैं. प्रदर्शनकारियों के वकील ने पुलिस और सरकार पर बातचीत के लिए बुलाकर नेताओं को गिरफ्तार करने का आरोप लगाया है.
