तमिलनाडु में हिंदी वाले हाईवे बोर्ड पर कार्रवाई: दो सहायक इंजीनियर निलंबित, साइनबोर्ड से हिंदी नाम हटाए गए
तूतीकोरिन जिले के सत्तानकुलम-नाज़रेथ स्टेट हाईवे पर नए साइनबोर्ड में तमिल और अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी जगहों के नाम लिखे गए थे. राज्य सरकार ने इसे अपनी दो-भाषा नीति का उल्लंघन माना है.
