UPI पर बढ़ता भरोसा बना साइबर जोखिम: SPIR 2026 में ज्यादा इस्तेमाल और ठगी के बीच चिंताजनक संबंध सामने आया
SPIR 2026 के अनुसार, डिजिटल भुगतान को बेहद सुरक्षित मानने और UPI का बार-बार इस्तेमाल करने वाले लोगों में पिछले 2-3 वर्षों में साइबर अपराध का शिकार होने की दर अधिक पाई गई. रिपोर्ट ने फर्जी ऐप, डिजिटल अरेस्ट और संगठित धोखाधड़ी नेटवर्क को बड़ा खतरा बताया है.
