लखनऊ में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा: शिवराज ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर साधा निशाना
भाजपा ने लखनऊ और बरेली में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्राएं निकालीं. शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर चुनावी प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया, जबकि विपक्ष ने इस अभियान को दिखावा बताया.
