ग्रेटर नोएडा के बिसरख में रावण की जन्मभूमि पर दावेदारी: दो मंदिरों की मान्यता के बीच गांव को सड़क, पहचान और पर्यटन की उम्मीद
बिसरख में दशहरा रावण का पुतला जलाए बिना गुजरता है. करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित दो मंदिरों के पुजारी रावण के जन्मस्थान का दावा करते हैं, जबकि ग्रामीण धार्मिक पर्यटन से बुनियादी ढांचे और रोजगार में सुधार की उम्मीद लगाए हैं.
