योगी ने यूपी में माफियाराज खत्म होने का दावा किया: लखनऊ में बोले, कानून का शासन विकास और निवेश की मजबूत नींव बना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले माफिया का प्रभाव था, लेकिन अब कानून का शासन स्थापित है.
