Amazon और Tata Motors भारत में Amazon के परिवहन नेटवर्क के लिए 3,000 इलेक्ट्रिक ट्रक तैनात करेंगे. कंपनियों ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को इस साझेदारी की घोषणा की. शुरुआती चरण में दिल्ली से हल्के और मध्यम क्षमता वाले इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए शहरी तथा middle-mile माल ढुलाई शुरू की जाएगी.
दिल्ली में शुरुआती 20 Tata Ultra E.7 इलेक्ट्रिक ट्रकों को रवाना किया गया. Tata Motors वाहनों की आपूर्ति करेगी, जबकि Amazon के transportation service partners इनके स्वामित्व और संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे. Business Standard के अनुसार, पूरे 3,000 ट्रकों को तीन वर्षों में तैनात करने की योजना है.
अगले चरण में तैनाती को प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों तक बढ़ाया जाएगा. कंपनियों ने करीब 2,800 किलोमीटर लंबे दिल्ली-बेंगलुरु-चेन्नई freight corridor और NH48 को प्राथमिक मार्गों में शामिल किया है. इस विस्तार के लिए charging infrastructure भी विकसित किया जाएगा. Amazon के अनुसार, भारत में उसके नेटवर्क पर 500 से अधिक शहरों में 15,000 से ज्यादा electric vehicles चल रहे हैं.
Amazon ने कहा है कि logistics network का electrification उसके 2040 तक net-zero carbon emissions लक्ष्य का हिस्सा है.
