Bajaj ने Pulsar NS400Z का अपडेटेड मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में ₹1.90 लाख रखी गई है. नया मॉडल मौजूदा स्टैंडर्ड NS400Z से ₹4,000 महंगा है.
इस अपडेट का सबसे बड़ा बदलाव 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है. यह डिस्प्ले Bluetooth कनेक्टिविटी के जरिए Google Maps मिररिंग सपोर्ट करता है, जिससे राइडर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन देख सकता है. इसमें म्यूजिक कंट्रोल, डॉक्यूमेंट स्टोरेज और लैप टाइमर जैसे फीचर भी दिए गए हैं.
बाइक में स्मार्टफोन या अन्य डिवाइस चार्ज करने के लिए USB Type-C पोर्ट भी जोड़ा गया है. इसके अलावा, इसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट सिस्टम मिलता है. तेज ब्रेकिंग के दौरान यह सिस्टम बाइक की hazard lights सक्रिय करता है, ताकि पीछे से आ रहे वाहन चालकों को तुरंत चेतावनी मिल सके.
इंजन और हार्डवेयर में बदलाव नहीं
नई सुविधाओं के अलावा मोटरसाइकिल के तकनीकी पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह 349cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन है, जो 9,000rpm पर 40hp और 7,500rpm पर 33Nm टॉर्क पैदा करता है. इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है.
इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, चार राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल, 43mm USD फ्रंट फोर्क, डुअल-चैनल ABS और रेडियल टायर भी बरकरार रखे गए हैं.
