BYD India ने देश में 20,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों की cumulative customer deliveries पूरी कर ली हैं. कंपनी ने 20 नवंबर 2026 को दिल्ली स्थित PPS BYD में 20,000वीं कार की चाबी ग्राहक को सौंपकर यह milestone दर्ज किया.

कंपनी ने सितंबर 2025 में 10,000 customer deliveries का आंकड़ा पार किया था. इसके बाद एक साल से कुछ अधिक समय में डिलीवरी दोगुनी होकर 20,000 से ऊपर पहुंच गई.

Atto 3 और Sealion 7 सबसे आगे

BYD Atto 3 कंपनी का भारत में सबसे ज्यादा डिलीवरी वाला मॉडल बना हुआ है. इसकी 9,000 से अधिक यूनिट ग्राहकों को दी जा चुकी हैं. वहीं, फरवरी 2025 में लॉन्च हुई Sealion 7 की डिलीवरी 5,000 यूनिट से अधिक हो गई है. दोनों मॉडल मिलकर BYD India की कुल 20,000 से अधिक डिलीवरी में 14,000 से ज्यादा का योगदान देते हैं.

भारत में कंपनी की मौजूदा passenger EV lineup में Atto 3, Seal, Sealion 7 और eMAX 7 शामिल हैं. BYD का बिक्री और सेवा नेटवर्क अब 40 शहरों में 51 showrooms तक पहुंच गया है. कंपनी ने हाल ही में अपनी luxury sub-brand Denza को भी भारत में पेश किया है, जिसके तहत D9 और Z9 GT मॉडल उपलब्ध कराए गए हैं.