NITI Aayog के India Electric Mobility Index 2025 में दिल्ली ने 84 अंकों के साथ देश में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया. महाराष्ट्र 78 अंकों के साथ दूसरे, कर्नाटक 73 के साथ तीसरे और चंडीगढ़ 71 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा. गोवा 65 अंकों के साथ Top Performer श्रेणी में शामिल हुआ.

रिपोर्ट के अनुसार, EV अपनाने और उससे जुड़े नीतिगत प्रयासों को मापने वाली Transport Electrification Progress थीम में केवल तीन राज्य-UT Top Performer बने. इस सूची में दिल्ली ने 77, चंडीगढ़ ने 75 और महाराष्ट्र ने 68 अंक हासिल किए. इस थीम में 36 में से 14 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश Aspirant श्रेणी में रहे.

पूरे सूचकांक में परिवहन विद्युतीकरण को 50%, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को 30% और EV रिसर्च व इनोवेशन को 20% भार दिया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में EV नीतियां बढ़ी हैं, लेकिन नीति निर्माण से आगे बढ़कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान देना जरूरी है. चार्जिंग नेटवर्क और वास्तविक EV अपनाने की गति कई राज्यों में एक जैसी नहीं है.