BYD के लग्जरी ब्रांड Denza ने Z9 GT को भारत में ₹1.57 करोड़ की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. यह पांच सीटों वाली इलेक्ट्रिक शूटिंग ब्रेक कार है और भारत में इसे केवल ऑल-इलेक्ट्रिक संस्करण में पेश किया गया है.

Z9 GT में 122.5 kWh की बैटरी और तीन इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं. कंपनी के दावे के अनुसार, कार एक बार चार्ज करने पर 670 किलोमीटर तक चल सकती है. इसका संयुक्त आउटपुट 1,156hp है और यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 2.7 सेकंड में पकड़ सकती है.

इस मॉडल के लिए बुकिंग 14 नवंबर से शुरू हो गई है. ग्राहकों को ₹10 लाख की बुकिंग राशि देनी होगी. भारत में Denza Z9 GT की बिक्री गुरुग्राम, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में अलग रिटेल नेटवर्क के जरिए होगी.

कार में 21-इंच पहिए, 50-इंच ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले, 17.3-इंच सेंटर स्क्रीन, 13.2-इंच पैसेंजर स्क्रीन और 20-स्पीकर DEVIALET ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं. इसमें चारों पहियों को अलग-अलग नियंत्रित करने वाली BYD की e³ तकनीक भी दी गई है.