2026 Formula 1 Spanish Grand Prix इस सप्ताहांत मैड्रिड के नए Madring सर्किट पर होगा. 5.414 किलोमीटर लंबे ट्रैक में धीमे और घुमावदार कॉर्नर, तेज बहाव वाले सेक्शन और 24 प्रतिशत ढलान वाला La Monumental बैंक्ड कर्व शामिल है. F1 के साथ यहां F2 और F3 चैंपियनशिप का फिनाले भी आयोजित होना है.

F1 में Monza में घरेलू रेस जीतने के बाद Kimi Antonelli ने चैंपियनशिप में अपनी बढ़त 66 अंकों तक पहुंचा दी है. हालांकि, नए ट्रैक की परिस्थितियां नतीजों में बदलाव ला सकती हैं. McLaren को हाई-डाउनफोर्स सर्किट पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. Esteban Ocon ने Madring को जोखिम और अवसर वाला चुनौतीपूर्ण ट्रैक बताया है.

F1 Madrid GP का भारतीय समय

11 सितंबर, शुक्रवार को पहला अभ्यास शाम 5 बजे और दूसरा अभ्यास रात 8:30 बजे होगा. 12 सितंबर, शनिवार को तीसरा अभ्यास शाम 4 बजे और क्वालिफाइंग रात 7:30 बजे शुरू होगा. मुख्य रेस 13 सितंबर, रविवार को शाम 6:30 बजे होगी. सभी F1 सत्र FanCode और F1 TV ऐप पर लाइव स्ट्रीम किए जाएंगे.

F2 और MotoGP का शेड्यूल

F2 का अभ्यास 11 सितंबर को दोपहर 2:35 बजे और क्वालिफाइंग शाम 6:30 बजे होगा. Sprint Race 12 सितंबर को शाम 5:45 बजे और Feature Race 13 सितंबर को दोपहर 2:55 बजे शुरू होगी. F2 के सभी सत्र FanCode और F1 TV ऐप पर देखे जा सकेंगे.

MotoGP का San Marino GP Misano में होगा. 11 सितंबर को FP1 दोपहर 2:15 बजे और Practice शाम 6:30 बजे है. 12 सितंबर को FP2 रात 1:40 बजे, क्वालिफाइंग दोपहर 2:20 बजे और Sprint शाम 6:30 बजे होगा. रेस 13 सितंबर को शाम 5:30 बजे शुरू होगी. MotoGP की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode और टीवी प्रसारण Eurosport पर उपलब्ध होगा.