Honda CB500 भारत में तीन वेरिएंट में उपलब्ध होगी. इस मोटरसाइकिल में 501cc का एयर और ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 28hp की पावर और 43.3Nm का टॉर्क पैदा करता है. कंपनी ने कीमतें घोषित कर दी हैं, लेकिन बिक्री और डिलीवरी आने वाले महीनों में शुरू होगी.
Honda CB500 Alloy
CB500 Alloy इस रेंज का बेस वेरिएंट है और इसमें अलॉय व्हील मिलते हैं. इसे ब्लैक और ग्रे रंगों में पेश किया जाएगा. यह तीनों में सबसे पहले बाजार में आएगा. इसके विस्तृत कॉन्फिगरेशन और पूरी स्पेसिफिकेशन Q3 FY2027 में बताई जाएंगी, जिसका समय अक्टूबर से दिसंबर के बीच है. डिलीवरी इसके तुरंत बाद शुरू होने की बात कही गई है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹2.75 लाख है.
Honda CB500 Spoke
CB500 Spoke में अलॉय व्हील की जगह क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस व्हील दिए गए हैं. यह सिल्वर और रेड मेटैलिक फिनिश रंगों में उपलब्ध होगा. इस वेरिएंट की पूरी स्पेसिफिकेशन Q4 FY2027 यानी जनवरी से मार्च के बीच सामने आएगी और इसके बाद डिलीवरी शुरू होगी. इसकी कीमत ₹3 लाख है.
टॉप वेरिएंट की कीमत ₹3.02 लाख
CB500 Spoke with Stripes में भी क्रॉस-स्पोक ट्यूबलेस रिम मिलते हैं. इसमें Peak Black रंग के साथ फ्यूल टैंक पर खास पिनस्ट्राइप्स दिए गए हैं. इसकी कीमत ₹3.02 लाख है और यह भी Q4 FY2027 में उपलब्ध होगा.
तीनों वेरिएंट में Honda Selectable Torque Control (HSTC), स्लिपर क्लच, Honda RoadSync कनेक्टिविटी वाला एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और ऑल-LED लाइटिंग समान रूप से दी गई है.
