Hyundai Neira इलेक्ट्रिक MPV का प्रोडक्शन-रेडी मॉडल सामने आ गया है. कंपनी इसे 20 नवंबर को इंडोनेशिया में आधिकारिक रूप से पेश करेगी. यह मॉडल तीन-row वाली 7-सीटर फैमिली कार के रूप में Hyundai के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो का हिस्सा बनेगा.

Neira को Kia Carens Clavis EV से जुड़ा मॉडल बताया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के अनुसार इसमें 42kWh और 51.4kWh बैटरी पैक के विकल्प मिल सकते हैं. छोटे बैटरी पैक के साथ करीब 404 किमी और बड़े पैक के साथ करीब 490 किमी तक की रेंज बताई गई है. फ्रंट-व्हील-ड्राइव इलेक्ट्रिक मोटर का आउटपुट 171bhp और 255Nm तक हो सकता है.

फीचर सूची में 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS शामिल होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि Hyundai ने भारत के लिए बैटरी, मोटर, कीमत या वेरिएंट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है.

भारत में Neira को 2027 में लॉन्च किए जाने की संभावना है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां इसका इलेक्ट्रिक संस्करण आने के साथ ICE यानी पेट्रोल इंजन वाला मॉडल भी पेश किया जा सकता है. Hyundai का यह मॉडल Kia Carens Clavis, Maruti Ertiga और Toyota Rumion जैसे वाहनों को चुनौती दे सकता है.